गाज गिरने से दो महिलाएं झुलसीं
रायगढ़|चक्रधर नगरथाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम सियारपाली निवासी हीरामती उम्र 35 वर्ष अपनी भतीजी अरूण 20 वर्ष को लेकर सुबह खेत में काम करने गयी थी। सुबह लगभग 11 से 12 बजे के बीच बादल गजरने, बिजली चमकने और बारिश शुरू हो जाने के कारण खेत का काम बीच में छोड़कर दोनों वापस अपने घर लौट रही थी। दोनों एक पेड़ के नजदीक थे तभी पेड़ पर बिजली गिरी और दोनों महिलाओं को भी अपनी चपेट में ले लिया। गाज गिरने के बाद काफी देर तक दोनों ही पीड़ित मौके पर बेहोश पड़ी रहीं। थोड़ी देर में वहां से गुजरते परिजन ने दोनों महिलाओं को बेहोश हालत में पाया और फिर लोगों को बुलाया कर उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया।