पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीआईडी के मंच ने दिलाई शोहरत, संघर्ष जारी

डीआईडी के मंच ने दिलाई शोहरत, संघर्ष जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़|डांस केलिए लगन और समर्पण ही सब कुछ है। मैने तो केवल मेहनत की अचानक डीआईडी जैसा प्लेटफार्म मेरे सामने आया। डीआईडी वन के ऑडीशन में परफार्म किया। टॉप 100 तक भी नहीं पहुंच पाया, लेकिन इसके लिए डेडिकेशन और लगन से आज आप लोगों का प्यार बटोर रहा हूं। सही मायने में मैने अपना सब कुछ डांस के प्रति समर्पित किया है। उक्त बातें यूथ हंट में शामिल होने आए चैनल वी के प्रसिद्ध कलाकार डांस के स्टार बन चुके कुंवर अमर ने पत्रकारों से बातचीत में कहीं। ग्रांड फिनाले में शामिल होने के पूर्व दोनों युवा सेलिब्रिटी पत्रकारों से चर्चा की

इस दौरान पत्रकारों से ज्यादा इनके फैन्स मौजूद थे। सभी ने दिल खाेल कर दोनों से बातें की। किसी ने कोरियोग्राफर गीता के बारे में पूछा तो किसी ने हाल ही में अक्षय कुमार के साथ उनके डांस शूट पर प्रश्न किए। एक ने तो चैनल वी के डी थ्री प्राेग्राम में वापसी को की तारीख तक पूछ डाली। कुंवर अमर ने सभी के प्रश्नों के सहज जवाब देते हुए कहा की गीता मां वाकई बड़ी प्यारी है। जैसी वो ऑन स्क्रीन दिखती है बिलकुल वैसी ही है। डी थ्री में अपनी वापसी पर उन्होंने जल्द वापसी की बात कही है।

क्लासिकल सभी का आधार- क्लासिकल डांस सभी डांस फार्म का आधार है। बहुत कम लोगों को पता है कि सभी डांस फार्म्स में कहीं कहीं क्लासिकल का यूज होता है। बीते कुछ समय में वेस्टर्न डांस का क्रेज काफी बढ़ा है, लेकिन क्लासिकल को आज भी वेस्टर्न डांस को चुनौती दे सकता है। कलाकारों के डांस फार्म में क्लासिकल डांस का मिश्रण होता है। रिएलिटी शो में तक अब माडर्न स्टाइल में क्लासिकल डांस किया जा रहा है। ताकि इसकी लोकप्रियता बनी रहे। हालही में वे साउथ अफ्रीका से वापस लौटे है। उन्होंने भारत को डांस के क्षेत्र में विदेशों से काफी आगे बताया।