करील की अवैध बिक्री करते दो गिरफ्तार
रायगढ़|वन मंडलकी एक टीम ने पिछली रात दो स्थानों से दो क्विंटल करील जब्त करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। डीएफओ आरके पांडेय के निर्देश पर शुक्रवार की रात गश्त पर निकले और देर रात करीब ढाई बजे उडीसा बार्डर से लगे केसापाली से यही के रहने वाले मयाराम के पास से एक क्विंटल करील पकड़ा। इसी टीम ने रात्रि करीब 3 बजे पुसौर के कलमा निवासी दुकालू पिता श्रीधर चौहान के पास से भी एक क्विंटल करील जब्त किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उक्त करील वे उड़ीसा के 12 पहाड से लेकर रहे थे और आज डभरा में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में बेचने वाले के लिए ले जा रहे थे।
वन विभाग ने करील को जब्त करते हुए वन अधिनियम के तहत दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।