खेत में मिला महिला का शव
रायगढ़|शहर सेलगे समीपस्थ ग्राम भेलवाटिकरा में शनिवार की सुबह खेत में एक महिला का क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला पिछले लगभग एक सप्ताह से लापता था, जिसकी तलाश की जा रही थी। जानकारी के मुताबिक समीपस्थ ग्राम भेलवाटिकरा निवासी सतभामा सिदार उम्र 55 वर्ष 6 सितंबर से लापता थी। आज सुबह मृतका का छोटा बेटा जब अपने खेत पर पहुंचा तो उसने एक महिला का शव देखा। सड़ चुकी लाश को पहचानना भी मुश्किल था। बाद में उसकी पहचान कर ली गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।