- Hindi News
- गीता ने जीती धीमी स्कूटरेट रेस, सोनिया की रंगोेली सर्वश्रेष्ठ
गीता ने जीती धीमी स्कूटरेट रेस, सोनिया की रंगोेली सर्वश्रेष्ठ
रायगढ़|अग्रोहा भवनमें आयोजित अग्रसेन जयंती समारोह में अनेक सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता जारी है। गांधी गंज एवं अग्रोहा भवन में अग्र समाज के युवक, युवती, बच्चे एवं महिलाएं कार्यक्रम की रौनक बढ़ा रही हैं। अग्रसेन जयंती समारोह संचालन समिति के मुकेश मित्तल, शिव जिंदल ने बताया कि 100 मीटर दौड़ (बालिका जूनियर) रिद्धि अग्रवाल प्रथम, रोशनी अग्रवाल द्वितीय कशिश अग्रवाल तृतीय, बालिका सीनियर रिद्ध अग्रवाल, प्रथम आर्ची अग्रवाल द्वितीय, आस्था अग्रवाल तृतीय बालक जूनियर अनिकेत केजडीवाल प्रथम, साहिल अग्रवाल द्वितीय शैलेष अग्रवाल तृतीय, सीनियर अनमोल गर्ग प्रथम, प्रतीक बापोडिय़ा द्वितीय आयुष अग्रवाल तृतीय, धीमी साइकिल रेस- अरविंद डालमिया प्रथम, रजत बंसल द्वितीय, रौनक मित्तल तृतीय रहे। आजा नच ले एकल- में रजत मोदी प्रथम, श्रेया बेरीवाल द्वितीय तथा अद्विल अग्रवाल तृतीय रहे। आजा नच ले युगल अर्थ एंड पार्टनर प्रथम, शुभि एंड पार्टनर द्वितीय एवं परिधि एंड पार्टनर तृतीय रहे. धीमी स्कूटर रेस में गीता अग्रवाल प्रथम, चाहत बापोडिय़ा द्वितीय तथा वंदना अग्रवाल तृतीय रही। पुष्पहार प्रतियोगिता में विवेक अग्रवाल प्रथम निशा अग्रवाल द्वितीय रहीं।
एवं सुशीला पालीवाल तृतीय रही। रंगोली प्रतियोगिता में सोनिया गुप्ता प्रथम,रश्मि बंसल द्वितीय, नेहा अग्रवाल तृतीय रही। चित्रकला में यशवर्धन जगतरामका प्रथम, आरती अग्रवाल द्वितीय आद्य बेरीवाल तृतीय रही। क्रिकेट प्रतियोगिता संचालक राजा जैन ने बताया कि आज के मैच में शिव जगदंबा की टीम ने जेएसपीएल को नितिन अग्रवाल की टीम ने अजय बेरीवाल की टीम को अरूण सीए की टीम ने गत वर्ष की विजेता संजय कार्ड की टीम को हरा दिया। गोला फेंक में रितुराज प्रथम, दिनेश अग्रवाल द्वितीय तथा राजा जैन तृतीय रहे। एक मिनट शो में पूजा अग्रवाल प्रथम, मीरा गोयल द्वितीय तथा रचित अग्रवाल तृतीय रहे। नवराता की देवी माडों स्पर्धा में मीना अग्रवाल प्रथम, पिंकी केडिया द्वितीय तथा बबीता अग्रवाल तृतीय रही।
दादी रानी सती की नृत्य नाटिका आज
आरती थाल सजाओ, नोट गिनो, केक सजाओ, निशानेबाजी, रिंग सेरेमनी की ट्रे सजाओ प्रतियोगिता अग्रोहा भवन में होंगे। क्रिकेट प्रतियोगिता नटवर स्कूल के मैदान में हो रही है, वहीं रात को 7 बजे से कोलकाता से अाए कलाकारों द्वारा रानी दादी सती की नृत्य नाटिका का मंचन किया जाएगा