पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन माह से शो पीस बना बॉडी फ्रीजर

तीन माह से शो-पीस बना बॉडी फ्रीजर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़|जिला अस्पतालमें मरच्यूरी में शवों को सुरक्षित रखने लाखों रुपए खर्च कर बॉडी फ्रीजर मंगाया गया है, लेकिन उसकी व्यवस्था अब तक मरच्यूरी में नहीं की जा सकी है। फ्रीजर अस्पताल में आने जाने वालों के लिए केवल शो-पीस बनकर रह गया है।

इसकी लंबाई चौड़ाई के चलते इसे पुराने मरच्यूरी में रख पाना संभव नहीं है। प्रबंधन पिछले तीन माह इसकी व्यवस्था नहीं कर पाई है। जुलाई महीने की शुरुआत में जिला अस्पताल में बॉडी फ्रीजर लाया था। वर्तमान में बने मरच्यूरी में पर्याप्त जगह नहीं होने से इसकी व्यवस्था उस समय नहीं हो सकी थी। फ्रीजर को अस्पताल में लाए हुए लगभग तीन माह बीत गए हैं, लेकिन इसे रखने के लिए अब तक कहीं कोई व्यवस्था नहीं की जा सकी है। अस्पताल के गेट नंबर तीन के पास रखा फ्रीजर आने जाने वालों के लिए मात्र शो-पीस बनकर रह गया है। पुलिस को मजबूरन एक अनजान शव का कफन दफन करना पड़ा है। यदि इसकी व्यवस्था हो जाती तो उसे कुछ समय तक और रखा जा सकता था। फ्रीजर खरीदने के पीछे अस्पताल प्रबंधन का प्रमुख उद्देश्य बिना एेसे शवों को अधिक समय तक सुरक्षित रखना है। ताकि शवों को उनके परिजन को सौंपा जा सके पूरे विधि विधान से उनके अंतिम संस्कार का काम करा सके। व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण यह काफी मुश्किल हो गया है।