पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रेम प्रसंग या संपत्ति विवाद, उलझी पुलिस

प्रेम प्रसंग या संपत्ति विवाद, उलझी पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़|महिला कांस्टेबलज्योति पटेल की हत्या की वजह प्रेम प्रसंग है या संपत्ति का विवाद। हत्या की वजह पुलिस तय नहीं कर पाई है। इन दोनों को आधार बना कर हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए बिलासपुर रेंज के आईजी पवन देव खुद ही संदेहियों से पूछताछ करने में लगे हैं। संदेहियों से शुक्रवार की रात 2.30 बजे तक जहां पूछताछ की गई तो वहीं शनिवार की रात 9 बजे तक इस मामले के संदेहियों से पूछताछ हुई है। बावजूद इसके अब तक महिला सिपाही की हत्यारे का कोई सुराग पुलिस को नहीं लगा है।

ज्योति पटेल हत्या मामले में पुलिस पूरी तरह से उलझ कर रह गई है। हत्या के तीन दिन बाद भी अब तक कोई क्लू नहीं मिल पाया है। जबकि इस मामले की जांच आईजी एसपी खुद कर रहे हैं, हालांकि पुलिस अधिकारियों का दावा है कि बहुत जल्द ही हत्यारा सलाखों के पीछे होगा। इस पूरे मामले में पुलिस दो बिंदु पर फोकस किया हुआ है। पहला प्रेम प्रसंग तो दूसरा संपत्ति का विवाद। पुलिस सूत्रों की माने तो युवती की हत्या उसके प्रेमी ने ही की होगी। दरअसल, जिस सरकारी क्वार्टर में महिला सिपाही रहती थी, उस जगह आसपास के परिस्थिति से उसका कोई करीबी ही परिचित हो सकता है। युवती के कमरे में आना और उसकी हत्या कर आसानी से स्कूटी, मोबाइल पर्स लेकर फरार हो जाना। इसी बात की ओर संकेत कर रहा है। माना जा रहा है कि युवती उसके प्रेमी के बीच किसी बात को लेकर आपस में विवाद हुआ होगा और आवेश में आकर सील लोढ़े से प्रहार पहसूल से गला रेत कर हत्या कर दी गई हो गई।

इस पर पुलिस अधिकारी बता रहे हैं कि युवती के पिता की मौत करीब दो ढाई साल पहले ही हुई है। एक बड़ी बहन है जिसकी शादी हो चुकी है। उसकी सौतेली मां के अलावा उसके परिवार में दूसरा कोई नहीं था। पूर्वजों की अपार संपत्ति है। लिहाजा इस संपत्ति को हड़पने के लिए युवती की हत्या की गई हो।

मोबाइल कॉल डिटेल भी नहीं रहा काम

इसहत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस का साथ मोबाइल कॉल डिटेल भी नहीं दे पा रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो पूरी कॉल डिटेल खंगाल लिया गया है। बावजूद कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। मौके से मोबाइल गायब होने के पीछे आरोपी की मंशा यही रही होगी कि मोबाइल से वह पुलिस गिरफ्त में जाएगा। लिहाजा मोबाइल उसके लिए सलाखों के पीछे भेजने के लिए फंदा बना दें, उसे पार कर दिया।

पर्समें क्या था.......

मौकेसे युवती की