पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उड़नदस्ते का तो ऑफिस बंद हुआ वसूली

उड़नदस्ते का तो ऑफिस बंद हुआ वसूली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़|आरटीओ उड़नदस्ताद्वारा जिले की सड़कों पर ओवरलोड अंडरलोड वाहनों से अवैध वसूली का कारोबार अब भी बेरोकटोक चल रहा है। कोतरा रोड में सुभाष नगर स्थित एमअाईजी नंबर 5 कमरे का अघोषित उड़नदस्ता आरटीओ का दफ्तर अब भी ठेकाकर्मियों से आबाद है वहीं छातामुड़ा चौक-कोसमनारा पर लग उड़नदस्ता का पाइंट आम दिनों की तरह चल रहा है।

उड़नदस्ता टीम के अघोषित दफ्तर में ट्रांसपोर्टरों का आना जाना बना हुआ था। आरटीओ का कर्मचारी फोन पर बातचीत भी कर रहा था।शनिवार दोपहर 2.30 बजे छातामुड़ा बायपास मार्ग कोसमनारा बाबाधाम के सामने स्थित आरटीओ का वाहन का खड़ा था। तीन दिनों पहले दो आरटीओ कर्मचारी और चार ठेका कर्मचारी थे जबकि शनिवार को इसके विपरीत परिवहन विभाग के चार कर्मचारी और दो ठेका कर्मी यहां सड़क पर खड़े नजर आए। वाहनों की लंबी कतार लगी थी। कर्मचारियों के इशारों पर गाड़ी की रफ्तार धीमी हुई। वाहन के कागजातों की फाइल पर चिपका टोकन ट्रक के भीतर से ही देखा और वाहनों को जाने दिया। जिन वाहनों के पास टोकन नहीं था उससे लोड के मुताबिक एक से दो हजार रुपए वसूले जा रहे थे। एमएच 12 एफसी 8746 का वाहन पहुंचा, उसके पास टोकन या स्टीकर उपलब्ध नहीं था। उक्त ट्रक महाराष्ट्र से रांची जा रही थी। आरटीओ कर्मियों द्वारा उससे एक हजार रुपए लिए गए। इस वाहन के पीछे ही एक ट्रक सटा हुआ था। इस ट्रक के ड्राइवर के पास भी टोकन उपलब्ध नहीं था। इससे आरटीओ कर्मचारियों ने 800 रुपए लिए। सीजी नंबर की कुछ वाहनों को भी रोका, लेकिन चालकों ने अपने मालिक या ट्रांसपोर्टर्स का नाम बताया और कर्मचारियों ने वाहन जाने दी। भास्कर की टीम को तस्वीर लेता देख एक ठेका कर्मचारी ने फोन पर किसी से बातचीत की। दस से पंद्रह मिनट बाद ही एक सफेद रंग का स्कार्पियो वाहन मौके पर पहुंचा और आगे थोड़ी दूर पर खड़ा हुआ। कुछ बातें हुई और फिर वाहन वह शख्स वहां से चला गया। इसके बाद सभी कर्मचारी आरटीओ के वाहन में बैठ गए और किसी भी वाहन पर चेकिंग नहीं की। दोपहर 3 बजे रिपोर्टर फोटो जर्नलिस्ट मौके पर ही थे। ठेके के गुर्गे ने कहा कि आप लोग अपना काम कर लिए तो जाइए। बैठकर समझौता कर लेते हैं। समझौता करवाने आप कौन होते हो तो, इसी बीच आरटीओ कर्मचारी ने उस युवक को वाहन के भीतर से इशारा कर वापस बुला लिया।



ओवरलोड है दुर्घटनाओं की वजह

ओवरलोड वाहनों से शहर आउटर में सड़क दुर्