पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कल अघरिया समाज की महासभा

कल अघरिया समाज की महासभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़|अखिल भारतीयअघरिया समाज केन्द्रीय समिति की 28 वीं महासभा रायगढ़ जिला के तमनार स्थित आदर्श ग्राम्य भारती हायर मिडिल स्कूल प्रांगण में 13 एवं 14 दिसंबर को सम्पन्न होगा कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए तमनार इकाई के पदाधिकारीगण समर्पित भाव से जुटे हुए है मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन भी चौकस है। अखिल भारतीय अघरिया समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारी केन्द्रीय अध्यक्ष प्रेमशंकर पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम पटेल द्वारा सम्मेलन को कराने के लिए सदस्यों को अपनी सहभागिता के साथ सामाजिक जागरूकता का परिचय देने की अपील की है। भोजराम पटेल ने बताया कि पहले दिन 13 दिसंबर की सुबह 10 बजे से स्वागत एवं पंजीयन किया जाएगा।

प्रारंभ होगी। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना एवं ध्वजारोहण के साथ महासभा का विधिवत शुभारंभ होगा। इस दौरान केन्द्रीय सचिव एवं कोषाध्यक्ष का प्रतिवेदन पढ़ा जाएगा। 13 दिसंबर की दोपहर साढ़े बारह बजे मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में सामाजिक महासभा का भव्य आगाज होगा, जिसमें उपस्थित विषिश्ट अतिथियों द्वारा अपना अपना उद्बोधन दिया जाएगा।

बाक्स..में...

गृहमंत्री एवं लैलुंगा विधायक सहित अघरिया समाज के मुर्धन्य होंगे षामिल -

अखिल भारतीय अघरिसा समाज के महासभा में गृहमंत्री रामसेवक पैकरा,लैलुंगा विधायक सुनीती सत्यानंद राठिया सहित रूपकुमारी चौधरी बसना, उमेश पटेल खरसिया, पूर्व विधायक डॉ.शक्राजीत नायक लक्ष्मीप्रसाद पटेल, डॉ. जवाहर नायक, त्रिलोचन पटेल एवं पूर्व मंत्री किशोरचंद्र पटेल आदि शिरकत करेंगे।