- Hindi News
- तीन मोहल्ले की बिजली काटकर वसूली करने का लगाया आरोप
तीन मोहल्ले की बिजली काटकर वसूली करने का लगाया आरोप
बिजलीव्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर लैलूंगा के भुईंयांपानी (सिरकीनारा) के ग्रामीणों ने विद्युत विभाग तथा पुलिस थाना लैलूंगा में ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने बताया कि भुईंयांपानी का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था जिसकी सूचना विद्युत विभाग को दी गई थी, जिस पर विभाग ने खराब ट्रांसफार्मर का सुधाकर बिजली सेवा बहाल कर दी। बिजली सेवा शुरू होने के बाद ट्रांसफार्मर सुधार कार्य के नाम पर कुछ लोगों ने मोहल्ले के प्रत्येक घर से 100-100 रुपए की मांग की। मोहल्लेवासियों ने इनकार कर दिया तो उन्होंने तीन मोहल्ले की विद्युत कनेक्शन काट दिए और धमकी दी कि पैसा नहीं देने पर कनेक्शन नहीं जोड़ा जाएगा। ऐसे ग्रामीणों ने प्रशासन विद्युत विभाग से विद्युत व्यवस्था पुन: शुरू कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग के अनुसार बिजली मरम्मत के नाम पर कोई पैसे की मांग नहीं की गई है। ऐसे में मोहल्लेवासियों ने अवैध वसूली करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए रोशन पंडा के साथ प्रमोद प्रधान,पिंटू पंडा, महेत्तर सिदार,उपसरपंच धनतराम भगत, किरीतराम, सहित अन्य ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
लाइन कटने से परेशान ग्रामीण।
एसडीएम को ज्ञापन सौंपने पहुंचे ग्रामीण