पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एफडीई के विरोध में कर्मियों ने की नारेबाजी

एफडीई के विरोध में कर्मियों ने की नारेबाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़|बीमा क्षेत्रमें एफ.डी.आई. वृद्धि का प्रस्ताव केन्द्रीय प्रवर समिति द्वारा सरकार के प्रस्ताव को पास कर अगली कार्यवाही के लिए राज्य सभा को भेज दिया है। इसके विरोध में तमाम जनवादी संगठनों एवं ट्रेड यूनियनों द्वारा तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई है। बीमा कार्यालय के गेट पर बीमा कर्मचारी, विकास अधिकारी एवं अन्य सहयोगी अधिकारियों ने सामूहिक प्रदर्शन कर विदेशी प्रत्यक्ष निवेश का विरोध किया। सरकार के इस कदम से देश के छोटी बचत की राशियों का जमा निधि पर साम्राज्यवादी उद्योगपतियों की नजर हैं, जिसे शेयर बाजार और निजिकरण के रास्ते लूटने की साजिश चल रही है। आल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन इस पर विरोध जताया है।