आग से झुलसी महिला गंभीर
रायगढ़| बुधवारको जांजगीर चांपा के डभरा थाना क्षेत्र के सपोस गांव में तीन भाई बहन की मस्ती से केरोसिन का डिब्बा उनकी मां के ऊपर गिर गया। इससे चूल्हे में नाश्ता बना रही महिला आग की चपेट में गई। प|ी को बचाने गए पति के भी दोनों हाथ बुरी तरह से जल गया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां महिला की हालत गंभीर है। कुंती पति अर्जुन दास 32 वर्ष बुधवार की सुबह आंगन के चूल्हे में नाश्ता बना रही थी। वहीं पर उसके तीनों बच्चे खेल रहे थे। बच्चे खेल में इस कदर मस्ती में थे कि चूल्हा के ऊपर दीवाल पर रखे केरोसिन का डब्बा महिला के ऊपर गिरा, इससे महिला आग की चपेट में गई।
और देखते ही देखते आग ने पूरी तरह से महिला को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों से घिरे अपनी प|ी को बचाने गया अर्जुन सिंह के भी दोनों हाथ गंभीर रूप से जल गया।