पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिकअप ने मारी ठोकर, 1 की मौत

पिकअप ने मारी ठोकर, 1 की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़| मंगलवारकी शाम 5 बजे पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के छर्राटांगर के पास एक बाइक सवार ठेका कर्मी को पिकअप चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे आरोपी चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि ओडिशा के डोबिया निवासी रवि सिंह 20 वर्ष पूंजीपथरा स्थित तिरुमला बालाजी फैक्ट्री में काम करता था। युवक मंगलवार की शाम 4 बजे अपनी बाइक में घूमने निकला था। जहां छर्राटांगर के पास पिकअप क्रमांक सीजी 13 एलए 1741 के चालक ने तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई।