पानी समझ कर पी गई केरोसीन
रायगढ़|डिब्बे मेंरखे केरोसीन को पानी समझ कर दो साल की एक मासूम बच्ची पी की गई। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। मासूम को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसकी आरंभिक इलाज के बाद तबियत में सुधार है। कृष्णा विहार निवासी परशुराम की दो वर्ष की बेटी कृति बुधवार की सुबह खेल रही थी। खेलते खेलते कृति एक डिब्बे में रखे केरोसिन को पी ली। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आया गया। जहां डॉक्टरों के आरंभिक इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार है।