फल समझकर खा गया चंपा फल
रायगढ़| 10साल के बच्चे ने खाने वाला फल समझ कर चंपा फल खा लिया, इससे उसकी हालत बिगड़ गई। बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत में सुधार है। बड़े हरदी निवासी किरण सारथी पिता राजा राम 10 साल मंगलवार की दोपहर खेलते खेलते अपने बाड़ी के पीछे पहुंचा। जहां चंपा के पेड़ में फल लगा हुआ था। बच्चा उसे खाने का फल समझ कर सेवन कर लिया। इससे बेहोशी की हालत में वहीं गिर गया। परिजन ने देखा तो इलाज के लिए उसे तत्काल अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों के आरंभिक उपचार के बाद उसकी तबीयत में सुधार है।