पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार दिन बाद नाबालिग की जंगल में मिली लाश

चार दिन बाद नाबालिग की जंगल में मिली लाश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवारकी सुबह चार दिन पहले लापता हुई एक नाबालिग लड़की की लाश जंगल में मिली है। संभावना जताई जा रही है कि लड़की की हत्या की गई है फिर उसे फांसी का रूप देकर लाश पेड़ पर टांग दी गई। इस मामले में घरघोड़ा पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है। वहीं घरघोड़ा टीआई इस मामले में जानकारी देने से बचती दिखी। तीन दिनों पहले पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में 21 दिनों से लापता एक शिक्षिका की लाश मिली। अब घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कुडुमकेला के जंगल में एक लापता नाबालिग की जंगल में लाश मिली है। दोनों ही मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उन्हें ढूंढ़ा नहीं जा सका।

कुडुमकेला निवासी सोनाली साहू 17 वर्ष 7 दिसंबर की देर रात घर से लापता हो गई थी। परिजन ने इसकी सूचना घरघोड़ा थाने में देने के साथ ही धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के युवक विक्की ठाकुर नामक पर अपने प्रेमजाल में फांस कर घर से भगा ले जाने की भी अंदेशा जताया था। घरघोड़ा पुलिस इसकी सूचना पर जुर्म दर्ज तो कर लिया। मगर नाबालिग लड़की को ढूंढने का जरा सी भी ध्यान नहीं दिया। नतीजतन बुधवार की सुबह कुडुमकेला के ग्रामीणों ने जंगल में एक पेड़ पर नाबालिग की लाश लटका हुआ देखा। इस मामले में घरघोड़ा टीआई किसी भी तरह का जवाब देने से कतरा रही है। वे भले ही इस बात पर जोर दे रहे हो कि नाबालिग की पतासाजी की जा रही थी। मगर सच्चाई यह है कि पुलिस इस मामले को संजीदा से लिया ही नहीं। जिस तरह से वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार को गुमशुदगी मामले को लेकर जमकर लताड़ लगाई।

इसके बाद गृह विभाग ने सभी जिले के एसपी को टीम गठित कर लापता नाबालिगों को ढूंढने का फरमान सुनाया और जिले में पिछले 14 सालों से लापता 71 नाबालिगों में से 56 को ढूंढ भी लिया गया। घरघोड़ा पुलिस नाबालिग लड़की की जंगल में लाश मिलने के मामले में मर्ग कायम कर पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट से नाबालिग की मौत का राजफाश होगा। बहरहाल पुलिस संदेही युवक को भी तलाश में लगी हुई है।