- Hindi News
- पूछताछ करने गए प्रधान आरक्षक ने महिला से की छेड़खानी, बनाया बंधक
पूछताछ करने गए प्रधान आरक्षक ने महिला से की छेड़खानी, बनाया बंधक
रायगढ़| जिलामुख्यालय से 40 किमी दूर सरिया थानांतर्गत गांव भटली में गुरुवार की सुबह एक हवलदार को महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में ग्रामीणों ने बंधक बनाकर रखा। प्रधान आरक्षक जमीन संबंधी मामले की जांच करने गए थे और उसने वहां कथित रूप से एक महिला से छेड़खानी कर दी। बंधक बनाए जाने से पहले ग्रामीणों ने हवलदार की जमकर धुनाई भी की। आरक्षक को बंधक बनाने की सूचना मिली तो सारंगढ़ एसडीओपी सत्येंद्र कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे तब कही जाकर ग्रामीण शांत हुए।