पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 132 केवी लाइन में आई खराबी बिजली अव्यवस्था से परेशान

132 केवी लाइन में आई खराबी बिजली अव्यवस्था से परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुरनगर|गुरूवार कोबिजली की समस्या से लोगों को काफी परेशान किया। शाम करीब 4 बजे अचानक बिजली गुल हो गई। काफी देर तक बिजली नहीं आई। लोगों ने जब विभाग से इस बारे में जानकारी ली, तो पता चला कि रायगढ़ के 132 केवी से खराबी आई है। जिसके चलते पूरे जिले की बिजली गुल है। इसके अलावा शहर में भी कॉलेज रोड, सन्ना रोड और पुलिस लाइन में बिजली के तार टूट गए थे। रायगढ़ से आई खराबी करीब दो घंटे बाद सुधार ली गई थी। जिससे वहां से आपूर्ति बहाल हो गई। पर उसके बाद विद्युतकर्मियों ने शहर में टूटे हुए तारों की मरम्मत शुरू की। जिससे शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल ही रही। लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। देर शाम करीब सवा 7 बजे बिजली आई, पर करीब 20 मिनट रहने के बाद फिर पूरे शहर की बिजली गुल हुई। करीब 8 बजे पूरी तरह से शहर की बिजली बहाल हो पाई। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बिजली की इस परेशानी से लोग हलाकान रहे।