पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला कांस्टेबल की हत्या दुष्कर्म की भी आशंका

महिला कांस्टेबल की हत्या दुष्कर्म की भी आशंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलापुलिस की एक महिला कांस्टेबल की बुधवार देर रात पुराने पुलिस लाइन स्थित उसके सरकारी क्वार्टर में हत्या कर दी गई। कांस्टेबल सिटी कोतवाली में पदस्थ थी। अज्ञात हत्यारे ने युवती के सिर पर मसाला पीसने वाले लोढ़े से हमला किया और पंहसूल से उसका गला रेत दिया। सुबह जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली एसपी राहुल भगत, सीएसपी सत्येंद्र पांडेय क्राइम ब्रांच टीम फारेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। पुलिस को फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है।

कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम अतरमुड़ा निवासी ज्योति पटेल उम्र 24 वर्ष पिता स्व. पंचराम पटेल कोतवाली में आरक्षक के रूप में पदस्थ थी। दो-तीन माह पहले ही युवती पुराने पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर में आई थी। बुधवार की सुबह करीब 9 बजे युवती के मकान का दरवाजा खुला था, लेकिन अंदर कोई हलचल नहीं थी। पड़ोस के बच्चों ने अंदर प्रवेश किया तो उन्होंने ज्योति का खून से लथपथ अर्द्धनग्न शव बेड पर पड़ा पाया। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। मोहल्ले के लोगों ने कमरे में जाकर हाल देखा तो दंग रह गए। उन्होंने तत्काल वारदात की सूचना पुलिस को दी। सिटी कोतवाली टीआई अरूण नेताम अपनी टीम के साथ सबसे पहले मौके पर पहुंचे और फिर उन्होंने पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने हत्या के पहले या बाद में युवती से दुष्कर्म की भी आशंका जताई है। हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर होगी। पुलिस ने तफ्तीश में पाया कि आरोपी युवती के घर से स्कूटी, मोबाइल, रुपए जेवरात भी साथ ले गए।

घटनास्थल से बरामद हथियार।

जांच करती पुलिस की टीम।

हत्यारा कोई परिचित

ज्योतिके हत्यारों का फिलहाल सुराग नहीं है। पुलिस मान रही है कि ज्योति का परिचित ही हत्यारा हो सकता है। पुलिस ने शंका जताई है कि हत्यारा शाम या रात से ही उसके साथ रहा होगा। हत्या का तरीका इस तरफ इशारा कर रहा है कि वारदात सुनियोजित नहीं होगी

अनुकंपा में मिली नौकरी

लगभगदो साल पहले ही युवती ने अनुकंपा नियुक्ति में पिता की जगह पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर नौकरी पाई थी। पुलिस के अनुसार युवती की सबसे पहले पोस्टिंग बरमकेला थाने में हुई थी। इसके बाद एसपी द्वारा किए गए ट्रांस