पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शातिर ठग पुलिस के हत्थे चढ़ा, जेल गया

शातिर ठग पुलिस के हत्थे चढ़ा, जेल गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़| धोखाधड़ीके 10 मामलों के आरोपी ठग को जूट पुलिस ने गिरफ्तार पूछताछ के लिए न्यायालय से रिमांड पर ले लिया है। वह कई दिनाें से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार कबीर चौक निवासी बंटी साहू वल्द संतराम 33 वर्ष के ऊपर जूट मिल चौकी में कई लोगों से धोखाधड़ी करने का आरोप है। धारा 420 का आरोपी पिछले कई दिनों से फरार था बीच-बीच में आकर शहर में छिप-छिपा कर रह रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी बंटी पर ठगी के 10 मामले दर्ज थे और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पिछले दिनों एसपी राहुल भगत से लंबित मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस पर पुलिस ने क्षेत्र में मुखबिरों का जाल बिछाया था। उनसे मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने छातामुड़ा चौक पर घेराबंदी की और बंटी साहू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।