पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रयोगशाला नहीं, 18 से होगी प्रायोगिक परीक्षाएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुसौर और बरमकेला के कॉलेजों में प्रयोगशाला नहीं और 18 फरवरी से छात्रों के प्रायोगिक परीक्षाएं ली जाएंगी। शुक्रवार को दैनिक भास्कर की टीम ने दोनों कॉलेजों की पड़ताल की। कॉलेज में न तो स्वयं का प्रयोगशाला और न ही व्यवस्थित कमरे हैं। इतना ही नहीं कॉलेज में बिना प्रायोगिक अभ्यास के परीक्षा भी लेने की तैयारी की जा रही है। कॉलेज में मौजूद अतिथि प्रोफेसरों ने बताया कि लैब की बजाए छात्रों को क्लास रूम में सिर्फ प्रयोग विधि सीखा रहे हैं।

दोनों ही ब्लॉकों में आनन-फानन में आधी-अधूरी व्यवस्था के बीच उच्च-शिक्षा विभाग ने कॉलेज तो शुरू कर दिए, लेकिन दो साल बाद भी न तो यहां छात्रों की बैठक व्यवस्था करा सकी और न ही व्यवस्थित प्रयोग शाला। पुसौर नवीन कॉलेज को हाई स्कूल के द्वारा उधार में प्रयोगशाला तो दिया गया है, लेकिन न तो यहां पर्याप्त संसाधन है, और न ही कॉलेज के मापदंड अनुरूप रसायन और उपकरण। जिसके अभाव में छात्रों में सिर्फ प्रयोग विधि बताई जा रही है। वनस्पति शास्त्र की बेसिक जानकारी के लिए दिखाए जाने वाले स्लाइड और माइक्रोस्कोप भी नहीं है। इस दौरान मौजूद रसायन शास्त्र की प्रोफेसर रेशमा पटेल बताती है कि स्कूल का लैब है, लेकिन बीएससी की कक्षाओं में होने वाले प्रयोग के लिए संसाधन नही हैं। ऐसे में छात्रों को सिर्फ किताबी ज्ञान ही दे रहे हैं। कुछ ऐसा ही हाल बरमकेला कॉलेज में बना हुआ है। यहां भी बीएससी के छात्रों के लिए प्रयोगशाला नहीं है, और इसी माह की 18 तारीख से उनकी परीक्षाएं ली जानी है। दोनों कॉलेजों में बीए, बीकॉम और बीएससी मिलाकर साढ़े 565 छात्र अध्ययनरत है, जिनमें से 212 छात्र-छात्राएं बीएससी प्रथम व द्वितीय वर्ष की कक्षाओं में है।

खबरें और भी हैं...