मेगा हेल्थ कैंप में लायंस क्लब ने बांटे 2 हजार किलो फल
रायगढ़ | मिनी स्टेडियम में आयोजित मेगा हेल्थ कैंप में समाजसेवी संस्था लायंस क्लब मिड टाउन के अध्यक्ष अनूप रतेरिया और उनकी टीम ने दो हजार किलों फलों का वितरण किया। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष अनूप रतेरिया, सचिव ऋषि वर्मा, सरस गोयल, अनुराग मित्तल सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे। फल वितरण में सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश निगानिया, अधीश रतेरिया, बबलू खान, संतोष गोड़, सलमान खान, साजन ठाकुर, संजय अग्रवाल, विकास शर्मा आदी का योगदान रहा।