धोखाधड़ी का मामला दर्ज
रायगढ़|पुसौर थानान्तर्गतग्राम टिनमिनी निवासी हरिहर गुप्ता ने खाद्य विभाग में शिकायत कर आरोप लगाया था कि गांव के सरपंच गिरी कुमार कुमार चौहान, उप सरपंच भरतलाल पंच पूर्णानंद ने उससे राशन कार्ड बनाने के नाम पर दो हजार रुपए की मांग की थी जिसमें से डेढ हजार रुपए का भुगतान पूर्व में ही लिया गया था और शेष रकम राशनकार्ड बन जाने पर देने की बात कही थी मगर उसे अब तक राशन कार्ड बनवाकर नही दिया गया है। इस मामले में जिला खाद्य अधिकारी केके घोरे ने खाद्य निरीक्षक चितरंजन सिंह को जांच के निर्देश दिये थे। जांच में अवैध वसूली की पुष्टि होनें पर खाद्य निरीक्षक द्वारा चक्रधर नगर थाने में इस आशय की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। पुलिस ने चारो ग्रामीणों के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।