हादसे में साइट इंचार्ज की मौत
रायगढ़| खरसियामार्ग पर ग्राम परसदा में जिंदल कंपनी के नए केसिंग प्लांट में सोमवार की सुबह लोडर की चपेट में आकर प्रोडक्शन मैनेजर की मौत हो गई। जिंदल के इस केसिंग प्लांट में साउथ कोरिया की ठेका कंपनी द्वारा काम किया जा रहा था। हादसे के बाद पुलिस के आने से पहले ही शव को जिला अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8 बजे लोडर के चालक ने लोडर बैक करते हुए प्रोडक्शन मैनेजर उपेंद्र सिंह को अपनी चपेट में ले लिया जिससे घटना स्थल पर उसकी मौत हो गई।