पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व एसडीओ, सब इंजीनियर प्रधानपाठक को पांच पांच साल की जेल

पूर्व एसडीओ, सब इंजीनियर प्रधानपाठक को पांच पांच साल की जेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़|स्कूलों केआंतरिक विद्युतीकरण में फर्जीवाड़ा करने वाले ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के तत्कालीन एसडीओ, सब इंजीनियर और कोयलगा स्कूल के प्रधानपाठक को जज ने पांच-पांच साल जेल की सजा सुनाई है। छत्तीसगढ़ गठन के बाद जिले में सरकारी भ्रष्टाचार के बाद यह पहला मामला है जहां अधिकारियों को इतनी बड़ी सजा दी गई है। वर्ष 2011-12 में सर्व शिक्षा अभियान में 715 स्कूलों में आंतरिक विद्युतीकरण के लिए प्रत्येक स्कूल को 30 हजार रुपए के हिसाब से 2 करोड़ 14 लाख रुपए का बजट दिया गया था। इसके लिए निर्माण एजेंसी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को बनाते हुए 3 जुलाई 12 प्रथम किश्त 23 मार्च 13 को दूसरी किश्त राशि आवंटित की गई। इस राशि से हर स्कूल में 7 सीलिंग पंखे, 4 ट्यूब लाइट एवं 5 सीएफएल बल्ब लगाए जाने थे। इसमें 590 कार्यों के पूर्ण हाेने का सर्टिफिकेट पेश किया गया। 13 जून 13 को पीडब्ल्यूडी के एसडीओ ने जब पुसौर और रायगढ़ के 13 स्कूलों में जांच की तो पाया कि प्राइमरी स्कूल काेयलगा में प्रमाण पत्र के अनुसार -शेष पेज12 पर