स्कूलों में ग्रामसभा 2 को
रायगढ़|जिले कीसभी शालाओं में आगामी 2 अक्टूबर को ग्राम सभा होगी। संचालक लोक शिक्षण संचालनालय ने डीईओ को प्रत्येक प्राइमरी एवं मिडिल स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों एवं अन्य संबंधित कार्यों की जानकारी देने के निर्देश दिए है। ग्राम सभा में स्कूल की दर्ज संख्या, औसत उपस्थिति, परीक्षा परिणाम, अध्यापकों की उपस्थिति, छात्रों के बौद्धिक स्तर को ऊपर उठाने के लिए किए गए प्रयास तथा छात्रों को प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी।