पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच क्षेत्रों के सौ उपभोक्ताओं से वसूले 10 लाख रुपए

पांच क्षेत्रों के सौ उपभोक्ताओं से वसूले 10 लाख रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजलीबिल की वसूली अभियान में गुरुवार को विभाग के दो अलग-अलग टीमों ने नगर के पांच इलाकों में कार्रवाई शुरू की। इस दौरान कुल सौ कनेक्शनों पर की जांच की गई उनसे दस लाख रुपए की वसूली की है। नगर के पांच इलाकों से विभाग की टीम को 37 लाख 38 हजार रुपए की वसूल की जानी थी, पर वह इन जगहों से मात्र 10 लाख रुपए ही वसूल पाया।

गुरुवार की दोपहर बिजली विभाग के दो टीमों को दो अलग-अलग क्षेत्रों में रवाना किया गया। 12 सदस्यीय दोनों टीमों ने नायक बाड़ा, मिट्‌ठूमुड़ा , जेल परिसर, जेल पारा मिट्‌ठुमुड़ा के पूरे इलाकों में दबिश दी। इन क्षेत्रों में टीम ने डायरेक्ट लंगर से बिजली का अवैध उपयोग कर रहे 8 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया। 12 उपभोक्ताओं द्वारा बिल का भुगतान नहीं करने पर उनके खिलाफ धारा 138 के तहत प्रकरण बनाए। अभियान में 28 लाख 21 हजार रुपए का भुगतान नहीं होने पर कुल 71 लोगों उपभोक्ताओं के घरों के कनेक्शन काटे गए। दिन भर में टीम 28 लोगों से मात्र 10 लाख रुपए ही वसूल पाई। पहली टीम का नेतृत्व बीआर साहू दूसरी टीम का नेतृत्व एके साहू कर रहे थे।

इन पर हुई धारा 138 और 135 की कार्रवाई

नटवरलाल श्रीवास नायकबाड़, पुरुषोत्तम यादव रामभाठा, उतराबाई श्रीवास रोहित मालाकार रामभाठा, फिलोमिना लकड़ा, गिरधारी लाल बेहारे रामभाठा बकाया राशि, शिव विशाल सिंह रामभाठा बकाया राशि, राधाबाई माली अवैध कनेक्शन, रंजीत सिंह ठाकुर जेलपारा बकाया राशि अवैध, मिसन सिंह चौहान जेलपारा, हरिराम जेलपारा हीरालाल सतनामी जेलपारा , शिव कुमार जेलपारा, दुखुराम जेलपारा, शंकर चौहान जेलपारा, कुलेश्वर चौहान जेलपारा मोहन लाल जेलपारा, बीओम प्रसाद जेलपारा, गेंद राम डनसेना मिट्‌ठुमुड़ा समेत कुल 20 लोगों पर इस धारा के अंतर्गत प्रकरण बनाए गए है।