पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक साइकिल की भिड़ंत

बाइक साइकिल की भिड़ंत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़| धरमजयगढ़कालोनी के पास गुरुवार की दोपहर बाइक और साइकिल सवार के बीच हुई भिड़ंत में बाइक सवार की दर्दनाक मृत्यु हो गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चिर्रा थाना करतला जिला कोरबा निवासी जयराम बंजारा पिता मंगलूराम बंजारा 40 वर्ष बाद सुबह किसी काम से अपनी बाइक पर धर्मजयगढ़ आया हुआ था। काम निपटाने के बाद दोपहर करीब ढाई बजे वह वापस अपने गांव लौटने लगा, इसी दौरान धर्मजयगढ़ कालोनी के पास साइकिल सवार से उसकी भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के समय बाइक सवार इतनी रफ्तार में था कि वह साइकिल सवार अमूल्य धलदार को ठोकर मारते हुए सिर के बल अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। बाइक की ठोकर से बुरी तरह घायल साइकिल सवार को धरमजयगढ़ अस्पताल लाया गया, जहां से रैफर किए जाने पर उसे रायगढ़ जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।