जंगल गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला
घायल ग्रामीण के शरीर पर कई गंभीर घाव
भास्करन्यूज | रायगढ़
गुरुवारकी सुबह लगभग 11 बजे बैल चराने जंगल गए ग्रामीण पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। हमले में भालू के बच्चे ने ग्रामीण का कान ही उखाड़ लिया। गंभीर रूप से घायल ग्रामीण को धरमजयगढ़ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उसे जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया गया।
कापू थाना अंतर्गत रूआफूल गांव में भालू ने आज 48 वर्षीय मंत्री तिग्गा पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। बताया जाता है कि भालू के हमले के बाद ग्रामीण तिग्गा मौके पर बेहोश हो गया तब मरा जानकर भालू ने उसे छोड़ दिया। घायल ग्रामीण के शरीर पर भी गई गंभीर घाव हैं। इसके थोड़ी देर बाद जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने बेहोश तिग्गा को उठाया और स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डाक्टरों ने उसकी गंभीर चोट को देखते हुए तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाने की सलाह दी। डॉक्टरों से मामला नहीं संभला तो उन्होंने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।