फलोद्यान की व्यवस्था सुधारेंगे डीएफअो
अामापालफलोद्यान की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए कलेक्टर मुकेश बंसल ने डीएफओ को निर्देश दिए है। कलेक्टर ने साफ शब्दों में कह दिया है कि अगर फलोद्यान की दशा नहीं सुधारी गई तो इसके लिए डीएफओ आरके पांडेय को जिम्मेदार मानकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इंदिरा विहार की तर्ज पर शहर से करीब 8 किमी दूर स्थित आमापाल में विवेकानंद फलोद्यान करीब 4 साल पहले बनाए गए थे। इसके लिए आरंभिक तौर पर करीब 10 लाख रुपए दिए गए। 2012 में सीएसआर मद से भी 13 लाख रुपए तात्कालीन कलेक्टर अमित कटारिया ने उद्यान के विकास के लिए मंजूर किया। वन विभाग ने फल और फूल पौधों के साथ उद्यान की चारों तरफ से घेराबंदी गेट लगाने में खर्च कर दिया। अधिकारियों की लापरवाही से अब उद्यान में दो पौधे जीवित है। सुरक्षा के लिए लगाए गए घेरे मुख्य प्रवेश द्वार के एक गेट को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया है और अब उद्यान असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है। मामले काे उजागर दैनिक भास्कर ने 25 जुलाई को किया था। इसके बाद कलेक्टर श्री बंसल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच जिला पंचायत सीईओ से कराई, जहां सीईओ राजेश सिंह राणा द्वारा ने मामले को सही पाया। बहरहाल अब डीएम वन विभाग को व्यवस्था सुधारने के लिए एक मौका दिए है। वन विभाग के पास जो सीएसआर की राशि शेष है। उस रकम से उद्यान का मरम्मत करने के साथ साथ विकास कार्य करवाने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट रुप से कहा है कि अगर इस बार भी व्यवस्था गड़बड़ाई तो फिर कड़ी कार्रवाई करेंगे। अब संबंधित विभाग पुन: एक बार उद्यान के चारों तरफ घेराबंदी करेगा, प्रवेश द्वार पर गेट लगाएगा, पर्यटकों के बैठने के लिए शेड का निर्माण करेगा और उद्यान की शोभा बढ़ाने के लिए फल फूल पौधे लगाएगा। साथ ही पानी टंकी पाइप लाइन की मरम्मत कराई जाएगी।
^डीएफओ को व्यवस्था सुधारने के लिए कहा है। शेष रकम से उद्यान का विकास कार्य किया जाएगा। अगर व्यवस्था ठीक नहीं कराई गई तो वन विभाग के अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।\\\'\\\' मुकेशबंसल, कलेक्टर
25 जुलाई आैर 18 िसतंबर को प्रकाशित खबर।
फॉलोअप
भास्कर