पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंधनपुर के पूर्व सरपंच को जेल

बंधनपुर के पूर्व सरपंच को जेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़|धरमजयगढ़ केएसडीएम एसएन राम ने अमानत में खयानत करने वाले ग्राम पंचायत बंधनपुर के पूर्व सरपंच शनिराम को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस ने एसडीएम के निर्देश पर शनिराम को एसडीएम कोर्ट से गिरफ्तार कर सीधे जिला जेल रायगढ़ भेज दिया गया। शनिराम पर बंधनपुर गांव के प्राइमरी स्कूल के अतिरिक्त कक्ष के निर्माण के लिए 2008-09 में दी गई 1 लाख 70 हजार रुपए की राशि में से 39 हजार 157 रुपए की गड़बड़ी करने का आरोप था। शासकीय बकाया राशि की वसूली के लिए एसडीएम ने पूर्व सरपंच धनीराम को कई बार नोटिस दे चुका था, पर वह बार-बार वादाखिलाफी करता रहा और बकाया राशि जमा कराने में विफल रहा। परिणाम स्वरूप गुरुवार को उसे गिरफ्तारकर सिविल जेल भेज दिया गया। प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई से पूर्व बकायादार सरपंचों में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई है।