सड़क हादसे में हो गई स्टूडेंट्स की मौत
मामला - ग्राम पंचायत गुड़ेली के पास का
रायगढ़|डंफरकेचपेट में आने से एक विद्यार्थी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। नगर से लगभग 15 किलोमीटर दूर रायगढ़ रोड स्थित ग्राम गुड़ेली के पास एक विद्यार्थी को डंफर ने रौंद डाला, जिससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गौणडीह थाना डोंगरीपाली निवासी शिवलाल चौधरी पिता रामकृष्ण चौधरी 19 वर्ष अपनी बाइक हीरो होंडा ग्लैमर सोल्ड से सारंगढ़ परीक्षा दिलाने रहा था। उसे सारंगढ़ से रायगढ़ की ओर जा रहे एक डंफर ने गुड़ेली के पास रौंद डाला।
आसपास के ग्रामीणों ने डंफर को रोकवाने की कोशिश की गई लेकिन चालक द्वारा उक्त वाहन को दूर में छोड़कर फरार हो गया। वही इस घटना की सूचना सारंगढ़ पुलिस थाने में दी गई जहां पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटना का पंचनामा करके लाश को सारंगढ़ उप स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां उक्त शव का पोस्ट मार्टम करके शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
सड़क हादसे का शिकार हुआ युवक।