पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गर्मी आते ही रायगढ़ वन परिक्षेत्र के भूपदेवपुर के जंगल में लगी आग

गर्मी आते ही रायगढ़ वन परिक्षेत्र के भूपदेवपुर के जंगल में लगी आग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़| गर्मीआते ही रायगढ़ वन परिक्षेत्र के जंगल धधकना शुरू हो गया है। सोमवार की शाम भूपदेवपुर सर्किल रामझरना और जूरी के बीच जंगल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी भयानक थी, कि धुएं के गुब्बार और उठने वाली लपटे दूर से दिखाई दे रही थी। वन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिलते ही आग बुझाने वन अमले को स्पॉट में भेजा गया। दरअसल गर्मी के आते ही जंगलों में हर साल आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती है। इससे वन क्षेत्रों को भारी नुकसान पहुंचता है।



वन्य जीव भी प्रभावित होते हैं। इसके बावजूद वन विभाग की तरफ से इसकी रोकथाम के लिए किसी प्रकार की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जा रही है। इन दिनों जंगलों में ज्यादातर पेड़ सुख जाते वहीं सुखी झाड़ियों की भी अधिक मात्रा में होती है, जो हवा के संपर्क में आते ही आपस में रगड़न की वजह से आग में घिर जाते हैं। फिलहाल रामझरना और जूरी के बीच लगे आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग की लपटे तेज होने की वजह से वन क्षेत्र को भारी नुकसान होने की संभावना बनी हुई है।