पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने का लिया संकल्प

छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने का लिया संकल्प

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | रायगढ़/ खरसिया

छत्तीसगढशिक्षाकर्मी संघ द्वारा गुणवत्ता शिक्षा संकल्प समारोह एवं करियर मार्गदर्शन ‘‘राहे और मंजिले’’ का प्रसार कार्यक्रम का आयोजन सारंगढ के राजश्री स्कूल परिसर में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर जांजगीर चांपा ओमप्रकाश चौधरी, अध्यक्ष कलेक्टर रायगढ़ मुकेश बंसल विशिष्ट अतिथि शिक्षाकर्मी संघ के प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा, ्रमोद जैन रायगढ, सीईओ, बीईओ, सारंगढ, सीईओ बरमकेला, संघ के प्रांतीय सचिव मनोज,महासचिव बसंत चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष संतोष सिंह जांजगीर चांपा सत्येन्द्र सिंह जिलाध्यक्ष रायगढ, की गरिमामय उपस्थिति रही। समारोह में संघ के समस्त अधिकारी आम शिक्षक पंचायत सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए। शिक्षक पंचायत से गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने छात्रों के उच्च परीक्षा के लिए उपयोगी कैरियर मार्गदर्शन का ‘‘राहे और मंजिलें’’ कर उपयोगिता का प्रसार करने का आव्हान किया। प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा को कर्तव्य के साथ मनुष्य के विकास से जुड़ा हुआ। कार्य बताते हुए संकल्प के साथ शिक्षा देने की बात कही। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश चौधरी ने राहे और मंजिलें पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए जीवन को सफल बनाने के लिए उच्च हौसले के साथ निरंतर देशहित से जुड़े काम करते रहने की बात रखी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा समस्त शिक्षकों गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के लोगों को अतिथि के रुप में सम्मानित करते हुए प्रतीक चिह्न प्रदान किया गया। 10 वी, 12वी की परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों सेवानिवृत शिक्षकों, शिक्षाकर्मी से उच्च परीक्षा द्वारा उच्चपदों पर चयनित शिक्षकों उम्मीदवारों का प्रशस्ति पत्र साल श्री फल से सम्मानित किया गया। आभार प्रदर्शन सारंगढ के अध्यक्ष चोकलाल पटेल ने किया। कार्यक्रम का संचालन नेतराम साहू प्रांतीय पदाधिकारी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी।

शपथ लेते शिक्षाकर्मी।