- Hindi News
- प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति की मंजूरी ऑनलाइन जारी
प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति की मंजूरी ऑनलाइन जारी
रायगढ़| प्री-मैट्रिकछात्रवृत्ति की मंजूरी एवं वितरण की कार्यवाही ऑनलाइन प्रारंभ की जा चुकी है। जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय हाईस्कूल तथा हायर सेकेंडरी स्कूलों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थियों की शिक्षा सत्र 2014-15 में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति की स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही ऑनलाइन ही किए जाएंगे। प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए निर्धारित समय-सीमा में कार्यवाही पूरी करने पर संस्था प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।