फरवरी तक बनवा लें पासपोर्ट
रायगढ़ | वर्ष2015 में होने वाली हज यात्रा के आवेदन फॉर्म संभवत: एक मार्च से जमा होना शुरू होंगे। हज कमेटी के कार्यपालन अधिकारी के अनुसार हज यात्रा के लिए स्थाई पासपोर्ट होना अनिवार्य है, जो लोग इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे फरवरी तक पासपोर्ट बनवा लें। जिनके पास पहले से पासपोर्ट हैं, वे उसका नवीनीकरण करवा सकते हैं। हज यात्रा का कैलेंडर का प्रकाशन फरवरी में किया जाएगा।