पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्षद पद के लिए 1 ने भरा नामांकन

पार्षद पद के लिए 1 ने भरा नामांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़| नगरनिगम रायगढ़ तथा नगर पंचायत धरमजयगढ़ एवं लैलूंगा के चुनाव के लिए शुरू हुई नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया के तहत नगर निगम के वार्डक्र. 7 के पार्षद पद के लिए रोहिणी पटनायक ने नामांकन दाखिल किया है। नगर निगम रायगढ़ के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए पार्षद पद के लिए 33 तथा महापौर पद के लिए एक अभ्यर्थी ने नाम-निर्देशन पत्र हासिल किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरीय चुनाव के प्रथम चरण में नगर पालिक निगम रायगढ़, नगर पंचायत धरमजयगढ़, लैलूंगा में निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है। धरमजयगढ़ एवं लैलूंगा नगर पंचायत चुनाव के लिए आज पहले दिन किसी ने भी नामांकन नहीं भरा। संभ्ावना जताई जा रही है कि पार्टियों द्वारा प्रत्याशी घोषित करने के बाद नामांकन भरने में तेजी आएगी।