पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गड़बड़ी करने वालों को फिर दिया जिम्मा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड नंबर 32 के राशन दुकान संचालक की शिकायत लेकर खाद्य विभाग का घेराव

भास्कर न्यूज | रायगढ़

सरकारी राशन में गड़बड़ी करने वाले पीडीएस दुकान के संचालक पर केस बनाने के 2 हफ्ते बाद ही खाद्य विभाग ने फिर से राशन वितरण का जिम्मा दे दिया है। शहर के वार्ड नंबर 32 के पीडीएस आपरेटर द्वारा राशन नहीं देने, महिलाओं से दुर्व्यवहार करने की शिकायत लेकर पहुंचे वार्डवासियों ने गुरुवार को खाद्य विभाग का घेराव कर दिया और आपरेटर नहीं बदलने पर राशनकार्ड निरस्त करने की बात कही है।

शहर के महरापारा वार्ड नंबर 32 की राशन दुकान में समय पर राशन नहीं मिलने एवं तय मात्रा से कम चावल देने की शिकायत सामने आई थी। जिसके बाद फूड इंस्पेक्टर चितरंजन सिंह द्वारा जांच की गई थी। इसमें संचालक रविन्दर सिंह की संलिप्तता उजागर हुई थी और आवश्यक वस्तु अधिनियम तथा राशन वितरण प्रदाय एवं विनिमय के तहत चावल, केरोसीन एवं शक्कर के स्टाक में हेरफेर उजागर होने के बाद केस बनाया गया और कलेक्टर कोर्ट में चले केस के बाद जनवरी महीने में दुकान निलंबित कर दी गई और इसमें राशन वितरण का जिम्मा वार्ड 31 की पीडीएस दुकान को दे दिया गया लेकिन 2 हफ्ते बाद ही खाद्य विभाग ने अपने चहेते राशन दुकान संचालक को फिर से इस राशन दुकान का जिम्मा दे दिया। इसके लिए 22 जनवरी को संचालक से एक शोकाज नोटिस का जवाब लेकर दोबारा से संशोधित आदेश जारी कर दुकान का जिम्मा दे दिया गया लेकिन शिकायत एवं केस बनने के बाद भी आपरेटर ने गड़बड़ी बंद नहीं की और जब वार्डवासियों द्वारा फरवरी माह के राशन की मांग की गई ताे आपरेटर ने वितरण करने की जगह बुरा बर्ताव करने लगा। महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने तथा आधार सीडिंग के बाद भी बार बार आधार मांगने के बाद गुरूवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर कलेक्टर के पास शिकायत लेकर पहुंचे लेकिन डेढ़ घंटे तक इंतजार के बाद भी जब उनसे मुलाकात नहीं हुई तो वार्डवासियों ने खाद्य विभाग में जाकर हंगामा मचा दिया।



बाक्स
जांच में गायब मिला था स्टाक ..

फूड इंस्पेक्टर द्वारा 9 सितंबर को जब जांच की गई थी तो उसमें दुकान से 98 क्विंटल चावल,4 क्विंटल शक्कर एवं 376 लीटर केरोसीन का स्टाक का हेरफेर मिला था और संचालक द्वारा कोई जवाब नहीं मिलने पर केस बनाया गय था लेकिन अब महिला समूह को देने की जगह गड़बड़ी करने वाले को ही पीडीएस का जिम्मा दे दिया है।



बाक्स

कार्ड निरस्त करने की मांग ...

राशन नहीं मिलने से नाराज लोगों ने खाद्य विभाग से संचालक को संरक्षण देने का सवाल पूछा और संचालक से सांठगांठ करने का भी आरोप लगाया । बताया जाता है कि इस दुकान के लिए महापौर ने भी विभाग से संपर्क साधा था और राजनैतिक दबाव के कारण गड़बड़ी करने वाले आपरेटर को ही फिर से जिम्मा दे दिया गया। जिससे नाराज लोगों ने वार्ड के सभी राशन कार्ड निरस्त करने की मांग की है।

संचालक को संरक्षण देने का आराेप लगाकर वार्डवासियों ने की शिकायत

गड़बड़ी नहीं करने का घोषणा पत्र दिया था

केके घोरे, फूड आफिसर

वार्ड क्र 32 के पीडीएस दुकान में लोगों को राशन नहीं मिलने की शिकायत फिर से आई है।
राशन दुकान एवं स्टाक की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

इससे पहले दुकान निलंबन के 2 हफ्ते बाद ही उसी संचालक को जिम्मा क्यों दिया गया।

उसने नोटिस का जवाब देकर गड़बड़ी नहीं करने का घोषणा पत्र दिया था।

वार्डवासी खाद्य विभाग पर दुकानदार से सेटिंग करने का आराेप लगा रहे हैं।

यह गलत आरोप है,कोई सेटिंग वेटिंग नहीं है।

दुकान बहाल करने के लिए राजनैतिक एवं महापौर का भी दबाव था क्या।

इसकी जानकारी नहीं है, हम मामले की जांच करेंगे।

खबरें और भी हैं...