वादे के बाद नहीं अमल, ग्रामीणों का विरोध जारी
डेढ़ महीने बाद भी 11 सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं कर पाने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप
भास्कर न्यूज | रायगढ़
डेढ़ महीने बाद भी 11 सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं कर पाने का आरोप जिला प्रशासन पर लगाकर एनटीपीसी के प्रभावितों ने गुरुवार को फिर से विरोध प्रदर्शन किया है और वादे के बाद भी अमल नहीं करने की बात कहकर एनटीपीसी लारा में काम बंद कर ग्रामीणों ने हड़ताल की है। लारा में एनटीपीसी के लिए ग्रामीण एकबार फिर से एकजुट हुए हैं। गुरुवार को 9 गांवों के ग्रामीण कंपनी के गेट के सामने धरने पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों के अनुसार डेढ़ महीने पहले प्रशासन एवं कंपनी के साथ किए गए समझौते के बाद भी अब तक किसी मांग को पूरा नहीं किया गया है और बार बार चक्कर काटने के बाद भी ना तो अधिकारी जवाब दे रहे हैं और ना ही कंपनी की ओर से मांगों को पूरा करने की पहल की जा रही है।
गुरूवार को एक बार फिर लारा एनटीपीसी में विवाद की स्थिति बन गई और 11 सूत्रीय मांगों को लेकर बीते लंबे समय से विरोध कर रहे ग्रामीण ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया है, तथा काम बंद करवा कर धरना प्रदर्शन किया है।
अपनी मांगों को लेकर एनटीपीसी के सामने धरने पर बैठे 9 गांव के लोग।