निकाला सचिवों का नियुक्ति आदेश
जिले में पंचायत सचिवाें के निकाले गए नियुक्ति आदेश में पात्र होने के बाद भी कुछ अावेदक अपात्र हो गए थे। मेरिट सूची में अनुभव के अंकों के आंकलन में गड़बड़ी होने से पात्र लोग सूची से बाहर हो गए थे लेकिन उम्मीदवारों की शिकायत के बाद गुरुवार को दोबारा से संशोधित आदेश जारी कर 2 अपात्रों को नियुक्ति से बाहर किया गया है।
जिले में 70 पंचायत सचिवों की भर्ती का मामला एक बार फिर से विवादों में है। दो दिन पहले ही जिपं की ओर से 66 उम्मीदवारों के लिए नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। मेरिट के अंकों एवं अनुभव के आधार पर निकाली गई इस मेरिट सूची में गड़बड़़ी करने के आरोप कुछ उम्मीदवारों ने लगाए थे। बरमकेला की महिला उम्मीदवार सुनीता साहू ने सीइओ डीके अग्रवाल से मिलकर इसकी शिकायत की थी और मेरिट सूची में गड़बड़ी के कारण अंक कम हो जाने के कारण चयन नहीं होने पर आपत्ति जताई थी। जिसके बाद गुरुवार को सीइओ ने चयन समिति की बैठक बुलाकर दोबारा से सूची बनवाई और संशोधित लिस्ट बनाकर नया नियुक्ति आदेश जारी किया है। जिसमें 2 पात्र लोगों को चयन सूची में शामिल किया गया है। पहले नियुक्ति आदेश में ओबीसी वर्ग में सोना पटेल तथा एससी वर्ग में झनक राम मांझी का चयन किया गया था लेकिन दोबारा से जो सूची बनाई गई है। उसमें ओबीसी कोटे से सुनीता साहू एवं एससी वर्ग से पंकजिनी चौहान को पंचायत सचिव बनाकर नियुक्ति आदेश जारी किया गया है।
सही फीडिंग नहीं हुई
पंचायत सचिवों की भर्ती में साफ्टवेयर में अनुभव के अंकों का फीडिंग सही नहीं हो पाया था। जिससे दो आवेदकों के अंक कम हो गए थे। संशोधित आदेश जारी कर दोबारा से मेरिट सूची जारी कर दोनों पात्र उम्मीदवारों को चयन सूची में शामिल किया गया है। दीपक कुमार अग्रवाल, सीइओ, जिला पंचायत
गड़बड़ी के बाद