पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेलवे कर्मी यूनिफार्म में नहीं मिले तो कार्रवाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़ | पब्लिक डिलिंग वाले रेलवे कर्मचारी, अधिकारियों के सिविल ड्रेस में ड्यूटी करने पर रेल मंत्रालय ने खासी नाराजगी जाहिर की है। सभी महाप्रबंधकों को भेजे गए पत्र में इस पर तत्काल रोक लगाने और मनमानी करने वाले कर्मचारियों को कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है। रेल मंत्रालय की मंशा यही है कि यात्री और आम लोगों को संबंधित अधिकारी-कर्मचारी को पहचानने में परेशानी न हो। रेलवे बोर्ड को शिकायत मिली थी कि आम यात्रियों से सीधा संवाद करने वाले टीटीई, बुकिंग क्लर्क, इंक्वायरी क्लर्क, पार्सल सुपरवाइजर जैसे कर्मचारी सिविल ड्रेस में आफिस पहुंचते हैं। यात्रियाें को संबंधित व्यक्ति तक पहुंचने में परेशानी होती है। रेलवे बोर्ड ने याद दिलाई है कि पब्लिक डिलिंग वाले अधिकारी-कर्मचारी को यूनिफार्म में रहने का आदेश पहले भी जारी किया गया है, जिसकी अनदेखी हो रही है।



महाप्रबंधकों को व्यवस्था सुनिश्चित करने और निर्देश नहीं मानने वालों पर सीधे कार्रवाई करने को कहा गया है। रेलवे बोर्ड के पत्र के आधार पर डिप्टी सीसीएम केवी रमना ने तीनों डिवीजनों के सीनियर कमर्शियल मैनेजर को मॉनिटरिंग करने और कार्रवाई करने पत्र लिखा है।

टिकट चेकिंग स्टाफ के लिए आईडी जरूरी-ट्रेनों में औचक निरीक्षण करने वाली टीम के सदस्यों को यूनिफार्म में रहने से छूट मिली है। अधिकारी-कर्मचारियों के लिए आईडी प्रूफ को जरूरी किया गया है। टिकट जांच के दौरान कोई यात्री पहचान मांगे तो अधिकारी-कर्मचारियों को आईडी प्रूफ दिखाना होगा। सिविल ड्रेस में ड्यूटी करने वाले अधिकारी-कर्मचारी बिना आईडी के मिले तो इन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...