- Hindi News
- बाघ नहीं भालू घूसा था इंड सिनर्जी बंद कंपनी में
बाघ नहीं भालू घूसा था इंड सिनर्जी बंद कंपनी में
रायगढ़| शनिवारकी शाम कोटमार स्थित कई सालों से बंद पड़े इंड सिनर्जी कंपनी में दो बाघ घुसने की बात अफवाह निकली। दो ग्रामीणों ने यहां बाघ के घुसने का दावा किया था। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल था और ग्रामीण रतजगा कर रहे थे। रविवार की सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो बाघ की जगह एक जंगली भालू निकला, जो कंपनी से निकल कर जंगल की तरफ भाग गया। वन विभाग के अधिकारियों की माने तो बाघ रायगढ़ वन मंडल के जंगल में विचरण जरूर कर रहा हैं, मगर ग्रामीण किसी भी जानवर को देख कर बाघ की अफवाह उड़ा रहे हैं। क्षेत्र में बाघ के डर से लोग शाम होते ही घर पर रहना मुनासिब समझ रहे हैं। लेकिन अभी तक विभाग के रोजाना सर्चिंग के बाद भी क्षेत्र में बाघ होने की खबर को सही साबित नहीं कर पाई है