- Hindi News
- चार ब्लॉक के 3 सौ किसानों को मिलेगा पंप और निशुल्क विद्युत कनेक्शन
चार ब्लॉक के 3 सौ किसानों को मिलेगा पंप और निशुल्क विद्युत कनेक्शन
रायगढ़| चारब्लॉक के करीब तीन सौ किसानों को अलग-अलग समूहों में पंप और निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिए जाएंगे।
सिंचाई क्षेत्र में वृद्धि को लेकर शाकंभरी योजना में कृषि, एरिगेशन विद्युत मंडल को संयुक्त रूप से जिम्मेदारी दी गई थी। एरिगेशन विभाग ने सभी एनीकट, नदी, नालों से किसानों को पानी देने सर्वे कर लिया है। अब विद्युत मंडल किसानों को इन स्थानों पर निशुल्क कनेक्शन देगी।
योजना में घरघोड़ा 27, लैलुंगा 97, पुसौर 47, कुश्मुरा 50, नंदेली 22 और खरसिया से करीब 46 हितग्राहियों का चयन भी किया जा चुका है।