- Hindi News
- अंडर 16 क्रिकेट का ट्रायल का समापन 25 खिलाड़ियों का हुआ चयन
अंडर 16 क्रिकेट का ट्रायल का समापन 25 खिलाड़ियों का हुआ चयन
रायगढ़| छत्तीसगढ़स्टेट क्रिकेट संघ के आदेश पर जिला क्रिकेट संघ रायगढ़ 16 वर्षीय ओपन क्रिकेट का ट्रायल्स रविवार को दोपहर 2.30 बजे से स्थानीय बोइरदादर स्टेडियम में संपन्न हुआ, जिसमें 25 युवा प्रतिभाओं का चयन आरंभिक चरण के लिए किया गया। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचंद्र शर्मा ने बतलाया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नए क्रिकेट सत्र का आगाज अंडर 16 के ट्रायल्स से हुआ है, जिसके तहत बोईरदादर स्टेडियम में लगभग 100 के आसपास खिलाड़ी ट्रायल्स देने पहुंचे, जहां उनकी स्टेमिना एवं खेल प्रतिभा का आंकलन किया गया। ट्रायल्स के पश्चात आगामी अंडर-16 की प्रतियोगिता को देखते हुए अंतरिम 25 खिलाडिय़ों का चुनाव किया गया।
जिसमेंं बल्लेबाजी, गेंदबाजी एवं विकेट कीपिंग को चयन का आधार बनाया गया। अध्यक्ष संतोष पांडेय ने बतलाया कि अंडर 16 के मैच के लिये लगभग सभी जिलों से टीमें चुना जाना है जिसमें रायगढ़ सहित रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, भिलाई, बीएसपी सरगुजा शामिल है। दो गु्रप में बंटी ये टीमें आगामी परीक्षा के बाद प्रतियोगिता में शामिल होंगी।