- Hindi News
- सड़क हादसे में जिंदल कोल माइंस मैनेजर की मौत
सड़क हादसे में जिंदल कोल माइंस मैनेजर की मौत
सड़कहादसे में रविवार की दोपहर तमनार स्थित जिंदल कोल माइंस के मैनेजर की मौत हो गई। हादसा चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के हमीरपुर रोड बंगुरसिया के पास दोपहर 1 बजे घटी।
पुलिस मर्ग कायम कर मामले की तस्दीक कर रही है। पुलिस ने बताया कि प्रफुल्ल कुमार सिन्हा पिता चंद्रमोहन 40 साल जिंदल कोल माइंस में मैनेजर के पद पर कार्यरत था।
रविवार की दोपहर अपनी अल्टो कार में काम के सिलसिले में रायगढ़ रहा था। मैनेजर हमीरपुर बंगुरसिया रोड में पहुंचा था तभी उसकी कार की गति अधिक होने की वजह से पलट गई। इससे मैनेजर की मौके पर ही मौत हो गई।