रायगढ़। वाहन संचालक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी की धज्जियां उड़ा रहे हैं। रात 9 बजे से लेकर अलसुबह तक ओवरलोड ट्रक खाकीधारियों के रहमोकरम पर शहर की सड़कों को जर्जर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उन्हें तो कलेक्टर के आदेश की परवाह है और ही शहरवासियों की। शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिला पुलिस प्रशासन समय-समय पर बैठक लेकर आदेश तो जारी करते हैं, पर उसका पालन कराने पर किसी का ध्यान नहीं है। खनिज, पुलिस आरटीओ विभाग की अनदेखी के चले सिर्फ शहर की सड़कें खराब हो रही है, बल्कि सड़क पर दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
हर रात सैकड़ों कोयला लोड ट्रक जिला न्यायालय, कलेक्टोरेट मार्ग से मरीन ड्राइव होकर मौदहापारा ट्रांसपोर्ट नगर तरफ गुजरते है। पुलिस को सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। पूर्व में मरीन ड्राइव में सड़क हादसे में दुपहिया वाहन चालकों की जान चली गई है। इसके बाद भी बेपरवाह अधिकारियों को इससे कोई सरोकार नहीं है। उच्चाधिकारियों द्वारा मातहत अधिकारियों को निर्देश दिया जाता है, मगर एक कान से फरमान सुना और दूसरे कान से निकाल देते है। हालत यह रही कि पुलिसकर्मियों और अधिकारियों पर अपने आला अफसर के आदेश का कोई असर नहीं पड़ा।
वैसे भी शहर सरकार द्वारा बनाए गए सड़कों की हालत खराब है, ऊपर से भारी वाहन बेखौफ होकर दौड़ रहे है। इससे सड़कों की हालत और भी अधिक खराब हो रही है, लेकिन अपनी जेब गरम करने के लिए आरटीओ, खनिज पुलिस अधिकारियों ने इसे पूरी तरह से दरकिनार कर दिया। शहर के भीतर ट्रक दौड़ाने की खुली छूट दे रखी है।
लोगों को इससे यह नुकसान:
-ओवर लोड ट्रकों से हमारी सड़कें समय से पहले खराब हो रही।
-शहर का पर्यावरण प्रदूषित हो रहा।
-हादसों की संख्या में बढ़ोत्तरी।
-लोगों का सुख चैन छीना, रात लोगों की नींद में रहा खलल।
- कोयला अन्य खनिज सड़क पर गिरने से हादसे की आशंका बढ़ी।
रिहायशी इलाके में दुकानों का हो रहा संचालन : शहर में भारी वाहनों के घुसने का एक कारण शहर के रहवासी इलाके में संचालित दुकानें भी है। शहर के रहवासी इलाके में दुकान संचालित होने से ट्रक सामान लोड-अनलोड करने के लिए शहर की सकरी गलियों में घुसने परहेज नहीं करते। शहरवासी इसकी कई बार शिकायत कलेक्टोरेट में कर चुके हैं, पर उन्हें अब तक राहत नहीं मिली है।
कार्रवाई होगी, जुर्माना वसूला जाएगा
सीधी बात :राहुल भगत, एसपी
Q. चक्रधर नगर थाने जूट मिल चौकी के सामने से भी ट्रक गुजरते हैं।
^थानेदारोंके साथ-साथ पेट्रोलिंग पार्टी को कार्रवाई का आदेश दूंगा।
Q.शहर के अंदर भी चक्रपथ से होकर भारी वाहन गुजर रहे हैं।
^ऐसाहै तो दिखवाता हूं। कार्रवाई की जाएगी।
Q. शहर से होकर भारी वाहन गुजर रही है कार्रवाई नहीं हो रही है।
^समयसमय पर अभियान चला कर कार्रवाई करते हैं।
Q.कार्रवाई की जिम्मेदारी किस पर है।
^केलोविहारऔर चक्रपथ पर चक्रधर पुलिस के जवान जुर्माना वसूलते हैं।
ट्रक जा रहे इस मार्ग से, इन मार्गों पर मिली है छूट
- खरसिया भूपदेवपुर की ओर आने वाले ट्रक मौदहापारा से ट्रांसपोर्ट नगर या जूटमिल से छातामुड़ा चौक से रायपुर या फिर खरसिया की ओर जा रहे हैं।
-एमएसपी की ओर से आने वाले ट्रक मरीन ड्राइव सर्किट हाउस होकर कोतरा रोड रेलवे क्रासिंग की ओर या फिर उर्दना की ओर जा रहे हैं।
- केआईटी से छातामुड़ा चौक, ट्रांसपोर्टनगर, बाबा धाम होते कोतरा रोड रेलवे क्रासिंग।
- खरसिया से जिंदल होते ढिमरापुर, बाइपास, कोतरा रोड होते हुए रायपुर जा सकते हैं।
- रायपुर जाने के लिए ढिमरापुर से बाइपास होते हुए कोतरा रोड रेलवे क्रासिंग से होकर रायपुर जा सकते हैं।
- एमएसपी स्टील से आने वाले ट्रक को रामपुर बाइपास होते चक्रधर रेलवे क्रासिंग होते बोइरदादर शालिनी स्कूल होेते हुए उर्दना की तरफ जा सकते हैं।
रात 12 बजे- खर्राघाट, लोड से चल नहीं पा रहा था ट्रक।
(खर्राघाट पुल से गुजरता ट्रक, जिसमें लोहे के बार लोड है। ओवरलोड के कारण ट्रक को चलने में कठिनाई हो रही थी।)