पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कबाड़ की दुकान पर गैस सिलेंडर फटने से पांच घायल

कबाड़ की दुकान पर गैस सिलेंडर फटने से पांच घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़| कबाड़ कीदुकान पर रविवार की सुबह अचानक गैस सिलेंडर फट जाने से वहां काम कर रहे पांच कर्मचारी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तत्काल बिलासपुर अपोलो हॉस्पिटल रैफर कर दिया। अन्य तीन घायलों को अस्पताल के आईसीयू में रखा गया।
रविवार की सुबह तकरीबन 8.30 बजे छातामुड़ा अजय कबाड़ी की दुकान पर वीभत्स हादसा हुआ। अर्जुन भगत के अनुसार रविवार की सुबह रोज की तरह काम शुरू हुआ। सभी अपने-अपने काम में जुट गए। कर्मचारियों ने जैसे ही गैस वेल्डिंग मशीन से लोहे काटने का काम शुरू ही किया, वहां पड़े पुराने गैस सिलेंडर अचानक ब्लास्ट हो गया। घटना के बाद सभी घायलों को कबाड़ संचालक अपनी बोलेरो से जिला अस्पताल ले आया। घटना में पांच लोग बुरी तरह झुलस गए।
घायलों में जूटमिल निवासी श्वेत कुमार पिता आनंदराम, विजय पिता अर्जुन, लैलुंगा निवासी जयलाल भगत पिता गोवर्धन भगत, अर्जुन भगत पिता मोहनसाय भगत शारदा प्रसाद पिता मोहित प्रसाद शामिल हैं।



दो गंभीर को भेजा अपोलो : घटना के तुरंत बाद घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। डाक्टरों ने प्रारंभिक जांच के दौरान श्वेत कुमार को 60 जयलाल को 65 फीसदी झुलसने की पुष्टि कर दी। डॉक्टर ने कबाड़ संचालक को तत्काल बिलासपुर अपोलो ले जाने की बात कही, जिस पर उन्हें अपोलो ले गए है। फिलहाल दोनों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। हादसे में अर्जुन,शारदा विजय तक 40 से 35 फीसदी तक झुलस गए है। उनका इलाज जिला हॉस्पिटल में चल रहा है।
(हॉस्पिटल में भर्ती मरीज।)