- Hindi News
- टी 20 क्रिकेट का सट्टा बाजार गर्म, रोज दांव पर लग रहे करोड़ों
टी-20 क्रिकेट का सट्टा बाजार गर्म, रोज दांव पर लग रहे करोड़ों
रायपुरसे शुरू हुए चैंपियंस लीग टी टवेंटी के साथ ही शहर में सट्टेबाजों की कटिंग भी शुरू हो गई है। खाईवालों की मानें तो केवल जिले में ही एक दिन में एक करोड़ से ज्यादा का सट्टा लग रहा है। बड़े सटोरियों के तार नागपुर और मुंबई से सीधे जुड़े हुए हैं। बड़े दांव सीधे बड़े शहरों में पहुंचाए जा रहे हैं।
पुलिस की निगाहों से बचने के लिए सटोरिये किसी एक जगह से ही कटिंग करने के बजाय घूम-घूमकर काम कर रहे हैं। दूसरे देशों के टी-20 चैंपियनों के साथ ही आईपीएल की चार टीम मुंबई इंडियंस, किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग के शामिल होने की वजह से लोगों का रोमांच बढ़ता ही जा रहा है। लोगों के 80 फीसदी से ज्यादा दांव मोबाइल पर ही लगा रहे हैं, वहीं जिला पुलिस प्रशासन हर बार की तरह इस बार भी सट्टेबाजी रोकने में असफल रही है। जानकारों की मानें तो पुलिस को सट्टेबाजी के शहर में ठिकानों की पूरी जानकारी है लेकिन सट्टेबाजों पर कार्रवाई होती है। पिछली बार आईपीएल प्रतियोगिता के दौरान महज औपचारिकता पूरी करने के लिए पुलिस एक कार्रवाई की गई थी, जबकि शहर के हर काेने में सटाेरियों का अड्डा बना हुआ था। इस बार भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। सटाेरिए लीग मैच शुरू होते ही सक्रिय हो चुके हैं
शहरमें यहां चल रहा सट्टा
बड़ेनेटवर्क वाले खाईवाल किराए के मकानों में इस अवैध धंधे का संचालन कर रहे हैं। शहर के जूट मिल, बैकुंठपुर, बावलीकुंआ, कोतरा रोड, ढिमरापुर, अतरमुड़ा, चक्रधर नगर, सत्तीगुड़ी चौक सहित अन्य दर्जनों जगहों पर खाईवालों ने अपना ठिकाना बना रखा है।
व्हाटसएप पर
चल रहा भाव
सूत्रों की माने तो व्हाटसएप सटाेरियों के लिए आसान बन गया है। पल पल बदलते भाव की जानकारी चंद सेकंड में सटाेरियों तक पहुंच रही है। काल करने की बजाय खाइवाल मैसेज से ही रेट लोगों तक पहुंचा रहे हैं। पुलिस भी परेशान हैं। आने वाले दिनों में जैसे-जैसे चैंपियंस लीग का बुखार बढ़ता जाएगा। सट्टा का बाजार भी गर्म होता चला जाएगा और बोली करोंड़ों में पहुंच जाएगी।