- Hindi News
- जशपुर में महिला की हत्या करने वाला गिरफ्तार
जशपुर में महिला की हत्या करने वाला गिरफ्तार
रायगढ़|जशपुर मेंहत्या को अंजाम देकर चार-पांच माह से फरार चल रहे आरोपी को जशपुर पुलिस ने रायगढ़ में धर दबोचा। घटना के बाद से आरोपी यही छिपा हुआ था।
मिली जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के आरा चौकी क्षेत्र के ग्राम औरापानी में बीते 10 अप्रैल को नक्सली संगठन जनहित क्रांति के एरिया कमांडर और अन्य सदस्यों ने मिलकर सीताराम पन्ना की हत्या कर दी थी। उस पर यह संदेह था कि वह मुखबिरी करता है और दूसरे संगठन का सदस्य है। मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को पड़ोसी राज्य झारखंड से गिरफ्तार किया था। एक माह बाद सीताराम पन्ना की प|ी राधा बाई की हत्या विगत 15 मई को कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गए। उनकी तलाश जशपुर पुलिस कर रही थी। इसी दरम्यान राधा बाई की हत्या के मामले में दिलीप राम पिता लालराम भगत का नाम सामने आया।
मोबाइल से पुलिस को सहयोगी दिलीप राम पिता लाला राम का लोकेशन पता चला। उसने मुख्य आरोपी के रायगढ़ में होने की जानकारी दी। जिसके आधार पर जशपुर सिटी कोतवाली के प्रभारी जीएस.दुबे स्टॉफ रायगढ़ पहुंचे और रायगढ़ पुलिस के सहयोग से दिलीप राम को हिरासत में लेकर जशपुर लौट गए। बताया जाता है कि दिलीप राम के तार जशपुर क्षेत्र में सक्रिय नक्सलियों से भी जुडे़ हुए है।
बहरहाल जशपुर पुलिस दिलीपराम को हिरासत में लेकर अपने साथ जशपुर ले गई है।