गांधी गंज में मिस्टर अग्रवाल स्पर्धा
रायगढ़|मिस्टर अग्रवालस्पर्धा का आयोजन अग्रसेन जयंती समारोह का मुख्य आकर्षण होगा। प्रतियोगिता 23 सितंबर शाम 7 बजे से गांधी गंज में होगी। जयंती समारोह समिति के बजरंग महमिया ने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर अग्रवाल युवक-युवतियों में खासा उत्साह इंतजार रहता है। इस प्रतियोगिता के लिए आगामी 20 सितंबर से 23 सितंबर तक मुंबई के वाई एस डांस एकेडमी एवं फिटनेस सेंटर द्वारा प्रशिक्षण कराया जाएगा।